फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा प्रदर्शन

खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा प्रदर्शन

Fri, 24 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा प्रदर्शन
खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली।
दिल्ली रोड पर स्थित गांव लिलौन व खेड़ीकरमू की खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन किया। वहीं, सड़क के बीच खड़े होकर यातायात जाम करने का प्रयास किया। जल्द ही समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

शहर के नजदीक गांव लिलौन और खेड़ीकरमूू के बीच से गुजर से रही सड़क काफी समय से हालत खराब है। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाता है। जिस कारण आए दिन कोई न कोई वाहन फंसा रहता है। वहीं, ग्रामीणों का भी सड़क से गुजरना मुश्किल रहता है। इसके चलते ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर खड़े होकर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सड़कों के गड्ढे भरवाने के हवाई दावे कर रही है। क्षेत्र की सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे हो रहे हैं, जिनसे वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने यातायात जाम करने का भी प्रयास किया। इस दौरान सचिन राणा, उमेश, विशाल, रामकुमार, इरफान, पुषेंद्र, हारुन, कासिम, अमन, प्रवीन, रवि, सुनील कुमार, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed