{"_id":"5b6c89d74f1c1bb24b8b7be5","slug":"81533839831-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे कावडिये, गोताखारों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे कावडिये, गोताखारों ने बचाई जान
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
यमुना में डूबे कांवड़ियों को बचाया
कैराना (शामली)। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हरियाणा निवासी दो कांवड़िये यमुना नदी में नहाते समय डूब गए। कांविड़यों के साथियों द्वारा शोर मचाने पर घाट पर खलबली मच गई और वहां तैनात गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगाकर दोनों कांवड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया।
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे पानीपत निवासी रोहित (20) हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने साथियों के साथ यमुना ब्रिज पर पहुंचे, जहां पर वह यमुना में स्नान करने लगे। इसी बीच रोहित यमुना के गहरे पानी में समाता चला गया, जिससे वहां पर मौजूद साथी कांवड़ियों ने शोर मचा दिया। घाट पर तैनात प्राइवेट गोताखोर बिल्लू, नौशाद, राधेश्याम, यासीन आदि ने यमुना नदी में कूदकर कड़ी मशक्कत के बाद कांवड़िये को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं, कांवड़िया नितिन निवासी ग्राम पट्टी कलियाणा संभालखा भी दोपहर के समय यमुना में स्नान करने के दौरान डूब गया, जिससे वहां पर मौजूद गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया। बाद में दोनों कांवड़िये अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर गए।