{"_id":"5b69f14f4f1c1b8f3e8b59c2","slug":"81533669711-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनत में बीमारी का प्रकोप, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनत में बीमारी का प्रकोप, लोगों में दहशत
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कस्बा बनत के मोहल्ला संजय नगर में अचानक से उल्टी दस्त का प्रकोप फैल गया। कई परिवारों में एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। सूचना पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और बीमार लोगों से जानकारी लेने के साथ ही दवाइयां बांटी गईं।
मोहल्ला संजय नगर निवासी रामनिवास, सोनिया, सलोनी, जयालाल, मनीष उर्फ पप्पन और इनके आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सोमवार रात से उल्टी दस्त की शिकायतें हुई। लोगों ने स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया। वहीं, मंगलवार को देवीचंद की पत्नी प्रेमो और पुत्रवधू को भी उल्टी दस्त से तबीयत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर इसकी सूचना बनत के लोगों ने अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से डाक्टर रेनू पंवार, डाक्टर गजेंद्र मलिक और शौर्य मलिक मोहल्ला संजय नगर पहुंचे और पीड़ित लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई खाद्य पदार्थ भी नहीं खाया, जिससे तबीयत खराब हो। आशंका जताई कि मोहल्ले में आने वाला पान्री दूषित हो सकता है। लोगों ने पानी की जांच कराने की मांग की है। डाक्टर रेनू पंवार और उनके साथ पहुंची टीम के सदस्यों ने बीमार लोगों को ओआरएस के घोल तथा अन्य दवाइयां वितरित कीं। साथ ही लोगों को बताया कि स्वच्छ पानी पिये तथा मौसम के हिसाब को देखते हुए खुले में रखा भोजन न करें। कटे फल न खाएं तथा सावधानी बरतें। साथ ही लोगों को बताया कि यदि फिर से तबीयत खराब होती है, तो कस्बा बनत में ही एंबुलेंस खड़ी है, तत्काल वहां पहुंचकर सूचना दें, ताकि बीमारों को अस्पताल भिजवाया जा सके।