फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में गड़बड़ी का आरोप

प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में गड़बड़ी का आरोप

Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में गड़बड़ी का आरोप
प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में गड़बड़ी का आरोप
विज्ञापन

थानाभवन। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों के चयन को लेकर गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। कस्बा थानाभवन के लोगों ने उच्चाधिकारियों को शिकायत करके जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।

मंगलवार कस्बा के मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी लालाराम और अन्य लोगों ने शामली तहसील दिवस में पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कस्बे में सौ से ज्यादा अपात्रों का चयन कर दिया गया है, जिनका चयन किया गया है, उनके पास पहले से ही पक्के मकान हैं। उदाहरण के रूप में बताया कि मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी व्यक्ति के पास चार प्लाट हैं और एक पक्का मकान भी है। बावजूद इसके उस व्यक्ति का नाम सूची में शामिल है। पूर्व में इसकी शिकायत गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा से भी की गई थी। उनकी मांग है कि योजना में पात्रों का चयन पारदर्शी ढंग से कराया जाए। ताकि सही व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed