{"_id":"5b35268c4f1c1b214d8b8fe5","slug":"81530209932-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की दिव्य माया व लीलाओं से चल रहा संसार- साक्षी गोपाल दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की दिव्य माया व लीलाओं से चल रहा संसार- साक्षी गोपाल दास
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। इस्कान प्रचार समिति की ओर से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन कुरुक्षेत्र इस्कान प्रचार समिति के अध्यक्ष साक्षी गोपालदास महाराज ने भगवान की दिव्य माया और लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि भगवान दिव्य लीलाओं से परिपूर्ण है, उनकी माया से संपूर्ण संसार चल रहा है। सभी जीव उनकी माया के आधीन है। जीव को वह कभी दिखाई नहीं देते हैं, किंतु संसार के हर जीव पर नजर रखते हैं।
बृहस्पतिवार को हिंदू कन्या इंटर कालेज में इस्कान प्रचार समिति की ओर से भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के छठे दिन कुरुक्षेत्र से आए साक्षी गोपाल दास महाराज ने कहा कि भगवान के स्वरूप के दर्शन उनकी इच्छा के अनुरूप होते हैं। जब तक भगवान की कृपा जीव पर नहीं होगी, तब तक उनके दर्शन जीव को प्राप्त नहीं होंगे। जीवन की सद्गति के लिए जीव भगवान की भक्ति में लगे रहते हैं। भगवान जिस जीव को दर्शन देते हैं, चाहे वह कोढ़ी क्यों न हो, वह सुंदर काया वाला व अपार संपदा का स्वामी बन जाता है। श्रीकृष्ण की कृपा से गरीब ब्राह्मण सुदामा अपार संपदा का स्वामी बन गया। श्रीकृष्ण की आराधना व पूजा में आनंद ही आनंद है। भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्री हरि नाम संकीर्तन वैष्णव भक्तों को कराया। आयोजन समिति विनय बंसल, सुधीर बंसल, राधा शरण दास, राधा गोपाल दास, पुरीदास, विजेंद्र गुप्ता, रोहताश उपाध्याय, नवीन संगल, भारत संगल, पुष्पा, प्रिया देवी दास, दीपा गुप्ता, पार्वती देवी दासी, पवन गोयल मौजूद रहे। श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर प्रसाद वितरण किया गया।