फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊन मिल 80 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर हुई बंद

ऊन मिल 80 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर हुई बंद

Mon, 07 May 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ऊन मिल 80 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर हुई बंद
शामली। जिले में गन्ना पेराई में बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल अव्वल है। अभी तक बजाज समूह की थानाभवन मिल एक करोड़ 39 लाख गन्ने की पेराई कर चुकी है। राणा समूह की ऊन चीनी मिल ने इस साल 80 लाख क्विंटल की पेराई कर रविवार को अपना पेराई सत्र समाप्त कर दिया है।मिल ने इस साल गत वर्ष की तुलना में 36 लाख क्विंटल गन्ने की ज्यादा पेराई की हैं। 71 करोड़ रुपये दिए बिना ऊन चीनी मिल बंद हो गई है।
विज्ञापन

बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल रविवार तक एक करोड़ 39 लाख क्विंटल गन्ने की पेेेराई करके जिले में अव्वल हैं। हालांकि चीनी मिल ने पेराई सत्र सात मई को बंद करने का गन्ना विभाग को नोटिस दिया था। मगर, आपूर्ति बढ़ने से चीनी मिल अभी भी पूरे सप्ताह चलने की उम्मीद हैं। मिल के गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र कुमार ने बताया कि मिल को प्रतिदिन 74 हजार क्विंटल गन्ने की आपूर्ति हो रही है। चार लाख क्विंटल गन्ना अवशेष है, जो अगले सप्ताह तक ही पेराई हो पाएगा। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल शामली एक करोड़ 6 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। शामली मिल ने गन्ना विभाग को 22 मई तक मिल बंदी का नोटिस दिया है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि शामली चीनी मिल 18 मई तक अपना पेराई सत्र समाप्त कर देगी। उधर, रविवार को सुबह छह बजे राणा समूह की ऊन चीनी मिल ने 80 लाख क्विंटल गन्ने की पेेेेराई करके बंद हो गई है। चीनी मिल के महा प्रंबधक अनिल अहलावत ने बताया कि ऊन चीनी मिल पिछले साल 44 लाख 19 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो गई थी। इस साल 36 लाख क्विंटल गन्ने की ज्यादा पेराई कर चुकी है। इस साल 8 लाख 24 हजार 738 क्विंटल चीनी बनाई है। उन्होंने बताया कि ऊन मिल 185 दिन चलकर कुल 237 करोड़ रुपये में से 166 करोड़ 35 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान कर चुकी है। 71 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों का अवशेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed