फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बीएसएम की छात्रा ने ब्रेन ओ ब्रेन अबेकस नेशनल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

बीएसएम की छात्रा ने ब्रेन ओ ब्रेन अबेकस नेशनल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बीएसएम की छात्रा ने ब्रेन ओ ब्रेन अबेकस नेशनल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
बीएसएम की छात्रा ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

शामली।
ब्रेन ओ ब्रेन अबेकस इंटर नेशनल संस्था की ओर से अबेकस इंटरनेशनल कंपीटीशन दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 29 अप्रैल को आयोजित किया गया। बीएसएम स्कूूल की छात्रा विदुषी देशवाल ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर छात्रा का स्वागत कर बधाई दी गई।

दिल्ली में अबेकस इंटरनेशनल कंपीटीशन का आयोजन हुआ। पूरे देश से लगभग 90 हजार होनहार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें शामली इंस्टीट्यूट के 15 बच्चों ने उमा जैन के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर बीएसएम स्कूल की छात्रा विदुषी ने जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रा विदुषी का स्वागत किया गया। स्कूल मैनेजर छाया सिंह व चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने अबेकस के महत्व को उजागर करते हुए बच्चों से गणित से जुड़ी इस नवीन प्रणाली को अपनाकर गणित में परिपक्वता लाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed