{"_id":"5aaeb5ea4f1c1b4d0a8b599a","slug":"81521399274-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार से ही होता है जीवन का लक्ष्य निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार से ही होता है जीवन का लक्ष्य निर्धारित
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कार से ही होता है जीवन का लक्ष्य निर्धारित
शामली।
संस्कार सेवा परिवार शामली द्वारा नवसंवत्सर 2075 के आगमन पर पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और भाजपा नेता मृृगांका सिंह रहीं।
रविवार को कैराना रोड स्थित गगन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, भाजपा नेता मृगांका सिंह और संस्था के संस्थापक राजेंद्र गोयल ने दीप प्रज्वलित करके किया। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने सभी को नवसंवत्सर की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि संस्कृति की रक्षा के लिए ऐसे कार्यक्रम होने महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के आयोजकों की उन्होंने सराहना की। भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि संस्कार से हमारे जीवन का लक्ष्य निर्धारित होता है। यदि संस्कार नहीं है तो जीवन में कुछ नहीं है। संस्था के अध्यक्ष अनुज गौतम ने आगंतुकों का स्वागत किया। चैतन्य शर्मा ने हनुमान चालीसा का पाठ और अशोक कोरियर ने वंदेमातरम गीत सुनाया। सभी ने एक दूसरे को नवसंवत्सर की बधाई दी। इस दौरान अनुज गौतम, आशीष गर्ग, प्रभात, वरुण संगल, मनोज वर्मा, मनोज मित्तल, पूर्व आईजी विजय गर्ग, सुनील अरोरा, राजकुमार, विनोद गोयल और अतुल गोयल आदि मौजूद रहे।