फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैडेट्स अनुशासन में रहकर अपने अंदर छिपी प्रतिभा निकाले बाहर: सिन्हा

कैडेट्स अनुशासन में रहकर अपने अंदर छिपी प्रतिभा निकाले बाहर: सिन्हा

Tue, 13 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैडेट्स अनुशासन में रहकर अपने अंदर छिपी प्रतिभा निकाले बाहर: सिन्हा
शामली।
विज्ञापन

यूपी 85 एनसीसी बटालियन शामली का गाजियाबाद एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसपी सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कैडेट को अनुशासन में रहकर अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए प्रेरित कर एनसीसी के प्रति जागरूक किया।

सोमवार को एनसीसी बटालियन का गाजियाबाद से आए ग्रुप कमांडर एसपी सिंह ने निरीक्षण किया। सभी एनसीसी कैडेट् ने ग्रुप कमांडर को गार्ड आफ आनर देकर स्वागत किया। सभी विद्यालयों के एनएनओ, पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ व कैडेटों को विशेष जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एनसीसी केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण ऑर्गेनाइजेशन है, जिसके माध्यम से छात्रों में ऑफिसर लाइक क्वालिटी विकसित कर उन्हें राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा के लिए तैयार किया जाता है। एनसीसी कैडेट् का लक्ष्य केवल बी या सी सर्टिफिकेट हासिल करना नहीं, बल्कि एनसीसी में रहते हुए अनुशासन में रहकर अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकालना चाहिए, जिससे भविष्य के लिए एक श्रेष्ठ नागरिक बनकर सेना में और अन्य विभागों में अपनी सेवा देकर समाज में श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें। ग्रुप कमांडर एसपी सिन्हा, कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप भाटिया, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अनुपम सक्सेना ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने जनपद में छात्रों में एनसीसी के प्रति रुचि उत्पन्न करने तथा एनसीसी में उच्च पदों पर पहुंचने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा की। इस दौरान कैप्टन एनएस मान, रजनीश कुमार, अशोक कुमार, नीरज कुमार, रमेशचंद्र, विजय कुमार, अश्वनी, विपिन, प्रदीप, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, सुभाष, संजीव, रणबीर, पवन, राजेश, मंजीत व केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed