{"_id":"5a67824b4f1c1b93268b608b","slug":"81516733003-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश जाट महासभा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश जाट महासभा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे के पीड़ितों को सहायता दिलाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और शामली शहर को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह निर्वाल ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ पहुंचकर मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर कहा कि 2013 में हुए मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे के पीड़ितों को सरकार की तरफ से सहायता दिलाई जाए। इसके अलावा चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, जिस कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उनकी मांग है कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तेजी से कराया जाए। इसके अलावा शामली शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए दो फ्लाईओवर और शामली बाईपास का निर्माण कराया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर निर्वाल, महासचिव सतपाल पहलवान, गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह, आजाद चौधरी, अंकुज चौधरी और नीरज नागल मौजूद रहे।