फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम के निर्देश पर बिजली चोरी पकडी

डीएम के निर्देश पर बिजली चोरी पकडी

Thu, 18 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर बिजली चोरी पकडी
डीएम के निर्देेश पर पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

कैराना। डीएम के कड़े निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने कैराना तहसील गेट के पास छापामारी करके पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। वहीं, गांव पावटी कला में बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने के बावजूद 12 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों मामलों में कोतवाली में तहरीर दी गई।

अवर अभियंता रवि शंकर ने लाइनमैन अखलाख आदि के साथ बुधवार को कैराना तहसील गेट के आसपास बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आदिल के पब्लिक सेवा केंद्र के खोखे, फिरोज के खोखे, बालाजी कंप्यूटर के मालिक सुभाष, बैनामा लेखक असलम और दस्तोवज लेखक ऋषिपाल सिंह के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता रवि शंकर ने कोतवाली में पांचों के खिलाफ तहरीर दे दी है। उधर, अवर अभियंता अजय कुमार ने अपनी टीम के साथ गांव पावटी कला में चेकिंग अभियान चलाया। गांव के आलिम, मुलकी, कृष्णपाल, मेजर, शाहदीन, बीरबल, जयपाल, लोटीराम, शमशेर, दिलशाद, सबरो और यासीन के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। उक्त आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। वहीं, अवर अभियंता रविशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना नगर पालिका कार्यालय पर विद्युत विभाग की ओर से शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed