फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रखेंगे स्वच्छता तो बीमारी से रहेंगे दूर

रखेंगे स्वच्छता तो बीमारी से रहेंगे दूर

Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
रखेंगे स्वच्छता तो बीमारी से रहेंगे दूर
शामली।
विज्ञापन

यूपी एनसीसी बटालियन के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बीमारी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

बुधवार को माजरा रोड स्थित यूपी 85 एनसीसी बटालियन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत हेल्थ एंड हाइजीन विषय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. आरपी सिंह ने सभी कैडेट्स को हेल्थ एंड हाइजीन के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवन के लिए अपने दैनिक संतुलित आहार पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। अनियमित खानपान से हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी कैडेट्स को अपने परिवेश को साफ स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। जिससे मलेरिया, डेंगू, हैजा जैसी बीमारियां न फैल सके। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अनुपम सक्सेना ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ तन और मन निवास करता है। विद्यार्थी जीवन में अपने मन और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए सभी को अपने आसपास सफाई रखनी होगी। सभी अपने घर और मोहल्ले को साफ स्वच्छ रखने के साथ ही समाज के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान केपी सिंह, रजनीश कुुमार, विजय, सुनील, अमर सिंह, संजीव कुमार, योगेंद्र, रणबीर, मदन कुमार, पवन कुमार, मनजीत, केपी, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed