फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जल्द जनपद के अप्रशिक्षित शिक्षकों को दिया जाएगा डीएलएड का प्रशिक्षण

जल्द जनपद के अप्रशिक्षित शिक्षकों को दिया जाएगा डीएलएड का प्रशिक्षण

Tue, 21 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
जल्द जनपद के अप्रशिक्षित शिक्षकों को दिया जाएगा डीएलएड का प्रशिक्षण
शामली।
विज्ञापन

प्रशासन ने राजकीय, सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेजों में पढ़ाई का स्तर ठीक करने के लिए स्कूल, कॉलेजों में पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों की छुट्टी करने के निर्देश दिए है। सभी को प्रशिक्षित शिक्षक बनने के लिए डीएलएड के समकक्ष दो वर्ष का प्रशिक्षण लेने वाले को ही पढ़ाने की अनुमति मिलेगी। इसके बाद अब विभाग की ओर से आवेदन करने वाले अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सात प्रशिक्षण केंद्रों का चयन किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अप्रशिक्षित शिक्षकों के शिक्षण कार्य पर रोक लगाने का फैसला था। निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में निर्देश भी जारी किए थे। जिसमें डीआईओएस को पत्र भेजकर अप्रशिक्षित शिक्षकों का डाटा प्रधानाचार्यंो के माध्यम से ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने डीएलएड के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर डायट प्राचार्य भीम सिंह ने गठित समिति के साथ 17 नवंबर को बैठक ली है। जिसमें डायट प्राचार्य अध्यक्ष, डीआईओएस सदस्य, बीएसए सदस्य और डीआईओएस द्वारा एक राजकीय इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य सदस्य के रुप में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए जनपद में सात प्रशिक्षण केंद्र बनाएं गए है। जिसमें तीन बीटीसी कॉलेज और चार एडेड इंटर कॉलेजों को चुना गया है। सभी केंद्रों पर अप्रिशिक्षत शिक्षकों को माह में केवल दो दिन ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें माह के दो रविवार को ही प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण देने वाले प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को हर माह का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों से डीएलएड के लिए आवेदन करने वाले अप्रशिक्षित शिक्षकों का डाटा मांगा जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था कर प्रशिक्षण शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र
1- सेंट आरसी बीटीसी कॉलेज शामली
2- एल्पाइन बीटीसी कॉलेज थानाभवन
3- बीएम बीटीसी कॉलेज केरटू
4- आरके इंटर कॉलेज शामली
5- देशभक्त इंटर कॉलेज शामली
6- हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली
7 -वीवी इंटर कॉलेज शामली

प्रशिक्षण के लिए मिलने वाले मानदेय की सूची
प्रशिक्षण केंद्र के समन्वयक को 1500 रुपये प्रतिमाह, मैनेजर को 750 रुपये प्रतिमाह, एमटीएस 500 रुपये प्रतिमाह, असाइनमेंट के लिए 10 रुपये प्रति असाइंटमेंट, संसाधन व्यक्ति के लिए 500 रुपये प्रति दिन, पर्यवेक्षक 15 रुपये प्रत्येक शिक्षक प्रति कार्य और 100 रुपये प्रत्येक शिक्षक से प्रत्येक अध्याय, गुरु को 100 रुपये प्रति शिक्षक प्रति कार्य और 75 रुपये प्रति शिक्षक प्रति अध्याय, निगरानी अफसर को 700 रुपये प्रति यात्रा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed