{"_id":"5a0c838a4f1c1bd7538bda22","slug":"81510769546-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से लेकर आसमान तक चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से लेकर आसमान तक चुनाव प्रचार
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नगर निकाय चुनाव में जीतने के लिए प्रत्याशी चुनाव प्रचार का हर तरीका अपना रहे हैं। अपने समर्थकों के घरों पर झंडे लगवाने के अलावा प्रचार वाहन घुमाए जा रहे हैं। वहीं, प्रचार के लिए गुब्बारे भी आसमान में उड़ाए गए हैं। वैसे प्रचार और जनसंपर्क के लिए प्रत्याशियों का फोकस डोर टू डोर भ्रमण पर है।
नगर पालिका परिषद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के लिए शहर में करीब 10 विशालकाय गुब्बारे उड़ा हवा भरे गुब्बारों पर प्रत्याशी का चुनाव निशान और उनका नाम लिखा हुआ है। शहर में लहराते यह गुब्बारे चुनाव प्रचार के लिहाज से आकर्षण बने हुए हैं। गुब्बारे लगाने के लिए प्रत्याशियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति भी ली है।
वहीं, ई रिक्शा और अन्य वाहनों से लाउडस्पीकर के जरिये भी खूब प्रचार किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रचार के लिए डिजिटल वाहन भी घूम रहा है, जिससे देशभक्ति गाने चलाने के साथ ही प्रत्याशी का जमकर प्रचार भी हो रहा है। यह वाहन रात में जगमगाते हुए शहर की सड़कों पर निकलते हैं, तो जगह जगह चौराहों पर खड़े होकर भी प्रचार करते हैं। इसके अलावा अपने समर्थकों के दुपहिया वाहन और कार आदि पर स्टीकर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
जो गलियां देखी नहीं, वहां खटखटाने पड़ रहे दरवाजे
शामली। चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी पूरी मेहनत कर रहे हैं। दिनभर जगह जगह नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं, तो रात में करीब 11 बजे तक जोड़तोड़ की राजनीति की जा रही है। इस दौरान प्रत्याशियों को ऐसी गलियों में भी पहुंचना पड़ रहा है, जहां वह पहले कभी गए नहीं। उन गलियों में दरवाजे खटखटाकर अपने समर्थन में वोट मांगनी पड़ रही है। खास बात यह है कि हर प्रत्याशी वोटरों को विकास के नाम पर रिझाने में लगा हुआ है। हर प्रत्याशी दावा कर रहा है कि वह नगर पालिका क्षेत्र को चमका देंगें।