फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चार ब्लाकों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस

चार ब्लाकों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस

Sun, 13 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
चार ब्लाकों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस
चार ब्लाकों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

शामली। गांवों में विकास कार्यों पर खर्च धनराशि और कार्ययोजना का ब्योरा ऑनलाइन फीड नहीं करने के कारण 185 ग्राम पंचायतों की धनराशि आहरण पर रोक लग सकती है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के चार ब्लाक क्षेत्रों में तैनात सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को नोटिस भेजकर दो दिन में जवाब मांगा है।
शनिवार को डीपीआरओ नरेशचंद ने बताया कि काफी ग्राम पंचायतों में 31 मार्च 2017 से पूर्व खर्च की गई धनराशि का डाटा फीड नहीं किया गया, जबकि एक अप्रैल के बाद विकास कार्यों पर धनराशि खर्च करना शुरू कर दिया गया। जिले के ऊन, कांधला, थानाभवन और कैराना ब्लाक की ऐसी ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है, जिनमें विकास कार्यों का डाटा फीड नहीं करने वाली 100 ग्राम पंचायत हैं। वहीं, 85 ग्राम पंचायत ऐसी है कि जिनका कार्य पूर्ति वार्षिक पुस्तिका चेक नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि एडीओ पंचायतों का दो दिनों में संतोषजनक जवाब न आने पर 185 ग्राम पंचायतों के धनराशि आहरण पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

-- दलित महासम्मेलन आज
शामली। शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल में रविवार दोपहर तीन बजे दलित महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed