{"_id":"5946cb594f1c1b89778b496d","slug":"81497811801-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कस्बा कैराना में विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी। शनिवार शाम अवर अभियंता रविशंकर ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर कस्बा कैराना के मोहल्ला मौलानान, खैल में चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंता रविशंकर ने बताया कि बकाया बिल उपभोक्ताओं को जल्द बिल जमा कराए जाने को कहा गया। चेकिंग अभियान में मोहल्ला मौलानान निवासी शरीफ, अथर, शाहिद के यहां पर मीटर से पूर्व कट लगाकर बिजली चोरी करना पाया गया। टीम के लोगों के द्वारा जांच किए जाने पर लोड भी अधिक पाया गया। जिसके लिए तीनों उपभोक्ताओं ने 29 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया। चेकिंग अभियान में नौशाद, नीरज, सोनू, फेरू आदि शामिल रहे।