फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   80 million of the foundation works

80 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

Wed, 21 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 21 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
80 million of the foundation works
foundation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला पंचायत ने क्षेत्र में 80 लाख की धनराशि से विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया। जिसमें आसपास के गांव में काली सड़क, सीसी रोड व खड़ंजा आदि का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ गांव कुरमाली से किया गया।  
विज्ञापन


मंगलवार को जिला पंचायत द्वारा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास हो गया है। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने गांव कुरमाली से खानपुर तक की 1400 मीटर काली सड़क का 22.88 लाख की धनराशि से निर्माण कार्य से शुरुआत की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही गांव बंतीखेड़ा में 6 लाख से 181 मीटर सीसी रोड, गांव काबड़ौत में जिला पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर 830 मीटर खड़ंजा, गांव हसनपुर में सदस्य चांदबीर सिंह के प्रस्ताव पर खेत में 900 मीटर खड़ंजा जिसकी कीमत 11.01 लाख के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। भारसी में 430 मीटर सीसी रोड, गांव भभीसा में 1000 मीटर खड़ंजा का निर्माण कार्य कराया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजित कार्यक्रम में मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में जिला पंचायत अध्यक्षा पति प्रसन्न चौधरी, सदस्य देशराज भनेड़ा, चांदबीर, जितेंद्रपाल, विपिन कुमार, प्रदीप प्रधान कुरमाली, अक्षय प्रधान भभीसा, संदीप भारसी, सुबोध, पलटूराम, विजय   पाल, राजीव चौधरी, विनोद कुमार, उदयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed