फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   8 personnel remained absent from training on the fourth day, notice issued

Shamli News: प्रशिक्षण से चौथे दिन भी 8 कार्मिक रहे अनुपस्थित, नोटिस जारी

Sun, 14 Apr 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 14 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
8 personnel remained absent from training on the fourth day, notice issued
शामली। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को सामान्य प्रेक्षक रवि जैन और जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। दूसरे दिन मतदान अधिकारी समेत कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिन्हें नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण दो पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रही। प्रथम पाली में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने लोकसभा चुनाव की अन्य सामान्य जानकारी दी। महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता विपुल सूर्यवंशी ने ईवीएम से मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया। प्रथम पाली में तीन मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतदान कर्मियों में 1 पीठासीन अधिकारी व 2 तृतीय मतदान अधिकारी सम्मिलित थे। द्वितीय पाली में द्वितीय पाली में 344 मतदान कार्मिकों के सापेक्ष 5 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिकों में एक पीठासीन अधिकारी, 1 प्रथम मतदान अधिकारी, 1 द्वितीय मतदान अधिकारी और 3 तृतीय मतदान अधिकारी रहे। इसके साथ ही पिंक बूथ, दिव्यांग बूथ व सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण भी संपन्न कराया गया जिसमें सभी कार्मिक उपस्थित रहे। आज उन सभी मतदान कर्मियों को भी मौका दिया गया जो पिछले तीन दिवसों में किसी कारणवश अनुपस्थित रह गए थे, उनमें से भी अधिकतर मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.एस. शाक्य, बीएसए कोमल, जिला सांख्यिकी अधिकारी डाॅ. हरेंद्र सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed