फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ????? ??? ?????? ??? 8.00 ??? ???? ???? ?? ??? ?????? ?????

बाहर जाएं तो मास्क लगाकर ही निकलें

Sun, 03 Nov 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
????? ??? ?????? ??? 8.00 ??? ???? ???? ?? ??? ?????? ?????
शामली में स्मॉग से बचने से मास्क लगा कर वाहन रोकता ट्रेफिक पुलिस का सिपाही - फोटो : SHAMLI
शामली। वातावरण में छायी धुंध से लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। रविवार को स्मॉग का काफी अधिक असर होने से बहुत से लोगों को आंखों में जलन की शिकायत भी हुई। जिस कारण बहुत से लोग मास्क लगाकर बाइक स्कूटी चलाते नजर आए। चिकित्सक भी लोगों को वातावरण में फैली धुंध से बचने के लिए कह रहे हैं। सलाह दी है कि अगर बाहर जाएं तो मास्क लगाकर ही निकलें।
विज्ञापन

सुबह को स्मॉग का असर और अधिक नजर आया। सुबह पांच बजे ही आसमान में काफी घनी धुंध छायी रही। सुबह आठ बजे भी यही हाल रहा। दोपहर में इसका असर कुछ कम हुआ, लेकिन शाम तीन बजे के बाद ये फिर से बढ़ने लगी। साढ़े चार बजे के बाद तो इसका असर लगातार बढ़ता गया और शाम करीब पांच बजे आसमान में काफी धुंध हो गई। शाम साढ़े पांच बजे दिन में ही अंधेरा नजर आने लगा। इसके अलावा धुंध के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी हो रही थी। रविवार को हालांकि सरकारी और प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिक बंद थे, लेकिन बहुत से लोग चिकित्सकों से फोन करके समस्या बता रहे थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक सिंहल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आंखों में जलन और पानी की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्मॉग भी इसकी वजह हो सकती है। फिजीशियन डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि दमे के पुराने मरीजों को समस्या हो रही है। सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को स्मॉग से बचना चाहिए। बाहर जाएं तो मास्क लगाकर निकलें। बच्चों का थोड़ा अधिक बचाव करें। उधर, एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि सभी नगर निकायों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी हालत में कूड़े को जलाया नहीं जाएगा। कूड़ा उठाने वाली प्राइवेट फर्म भी इसका पालन सख्ती से करेंगी। सड़कों पर नियमित छिड़काव करने को भी कहा गया है। सभी एसडीएम को हिदायत दी गई है कि वह राजस्व स्टाफ के माध्यम से गांवों में ग्रामीणों को पराली ना जलाने के लिए जागरूक करें। यदि फिर भी कोई जलाता है तो उस पर एनजीटी के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने भी लगाया मास्क
शामली। स्मॉग के चलते रविवार को यातायात पुलिस कर्मी भी मास्क लगाकर काम करते नजर आए। विजय चौक, अंजता चौक, के अलावा गुरुद्वारा फाटक पर खड़े पुलिस कर्मी भी मास्क लगाए हुए थे। दरअसल वाहनों के धुएं से जूझने के साथ उन्हें स्मॉग के चलते भी समस्या हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में प्रदूषण 200 एक्यूआई से कम है। प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक नहीं है। फिर भी एहतियातन उपाय किए जा रहे हैं। जिले में कोई बड़ा हाईवे या निर्माण कार्य भी नहीं चल रहा है जिसे रोका जाए। कोल्हुओं की प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा ही देखरेख होती है। उनके स्तर से ही कार्रवाई की जाती है। - अरविंद कुमार, एडीएम शामली।

शामली में स्मॉग से बचने के लिये  मास्क लगा कर स्कूटी चलाता स्कूटी चालक

शामली में स्मॉग से बचने के लिये मास्क लगा कर स्कूटी चलाता स्कूटी चालक- फोटो : SHAMLI

शामली में स्मॉग से बचने के लिये  बच्चे को मास्क लगा कर बैठी महिला

शामली में स्मॉग से बचने के लिये बच्चे को मास्क लगा कर बैठी महिला- फोटो : SHAMLI

शामली में स्मॉग से बचने के लिये  कपडा लपेट कर गुजरता युवक

शामली में स्मॉग से बचने के लिये कपडा लपेट कर गुजरता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली में रविवार रात 8.00 बजे छायी धुंध के बीच गुजरते वाहन।

शामली में रविवार रात 8.00 बजे छायी धुंध के बीच गुजरते वाहन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed