फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   790 crore outstanding, sugar stock of 624 crore in mills

790 करोड़ बकाया, मिलों में 624 करोड़ की चीनी का स्टॉक ...

Fri, 04 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
790 crore outstanding, sugar stock of 624 crore in mills
790 करोड़ बकाया, मिलों में 624 करोड़ की चीनी का स्टॉक
विज्ञापन

शामली। बीते पेेराई सत्र में जिले की चीनी मिलों ने 425 करोड़ रुपये की चीनी बेची है और पूरे गन्ना सीजन में 352 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। गन्ना पेेराई सत्र समाप्त होने के बाद जिले के किसानों का 790 करोड़ 58 लाख रुपये बकाया है, जबकि चीनी का स्टॉक 624 करोड़ रुपये का है। पिछले साल की तरह इस बार भी अगले पेराई सत्र तक बकाया फंसे रहने की आशंका बढ़ गई है।
वर्ष 2020-21 के गन्ना पेराई सत्र में जिले की तीनों चीनी मिलों ने तीन करोड़ 55 लाख 14 हजार क्विंटल गन्ना 1142 करोड़ 62 लाख रुपये का खरीदा था। जिले की तीनों शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिलें 16.4 लाख क्विंटल चीनी 425 करोड़ रुपये की बेचकर सिर्फ 352 करोड़ रुपये का भुगतान कर पाई हैं। तीनों मिलों में 624 करोड़ रुपये की 22.28 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक है, जबकि किसानों का चीनी मिलों पर 790 करोड़ 58 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिले अपनी चीनी बेचकर भी किसानों का संपूर्ण भुगतान नहीं कर पाएंगी। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत के मुताबिक 195 करोड़ 61 लाख रुपये का किसानों का चीनी बेचकर बकाया गन्ना भुगतान किया जाएगा। थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह का कहना है कि किसानों का 344 करोड़ 25 लाख रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का बजाज समूह द्वारा शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शुगर मिलों से चीनी, शीरा व अन्य दूसरे उत्पादों की बिक्री करके बकाया गन्ना भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में कम हुई मांग, नहीं हुआ उठान
शुगर मिलों में चीनी का स्टॉक है। कोरोना कर्फ्यू के कारण चीनी की मांग कम रही है। इसके चलते चीनी का उठान नहीं हुआ। जिला गन्ना अधिकारी का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद चीनी की मांग बढ़ने की उम्मीद है। डीसीओ शामली विजय बहादुर सिंह का कहना है कि इस साल जो चीनी बिक्री हुई है, उसका भुगतान पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान चीनी मिलों द्वारा कराया गया है। आगामी चीनी बिक्री का 85 प्रतिशत गन्ने में किसानों को भुगतान दिलाया जाएगा।
जिले की चीनी मिलों पर 2020-21 का बकाया
शगुर मिल बकाया धनराशि
शामली- 250.72 करोड़
ऊन- 195.61 करोड़
थानाभवन- 344.25 करोड़
कुल बकाया- 790.58 करोड़
शुगर मिलों में चीनी का उत्पादन, बिक्री एवं स्टॉक का लाख क्विंटल में
शुगर मिल- उत्पादन बिक्री स्टॉक
शामली- 12.38 6.76 5.62
ऊन 11.90 6.00 5.9
थानाभवन 14.40 3.64 3.64
कुल 38.68 16.4 22.28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed