फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   7767 people got vigilance dose at 99 booths

9 बूथों पर 7767 लोगों को लगी सतर्कता डोज

Mon, 15 Aug 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
7767 people got vigilance dose at 99 booths
शामली के मोहल्ला धर्मपुरा में टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में स्वास्थ्य विभाग के विशेष मेगा कैंप में रविवार को सात हजार 767 लोगों को कोरोनारोधी सतर्कता डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने 99 बूथों पर 19 हजार 800 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। जिले में अब तक कुल 12.4 फीसदी लोगों को सतर्कता डोज लगी है।
कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को अब तीसरी डोज यानि सतर्कता डोज लगाने पर सरकार जोर दे रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित बूथों पर 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित टीकाकरण नहीं हो रहा है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मेगा कैंप आयोजित किया।
विज्ञापन

मेगा कैंप में जिलेभर में 99 बूथ बनाए गए। इन बूथों पर 19 हजार 800 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। शहर के मोहल्ला धर्मपुरा में बुजुर्ग समाजसेवी सावित्री देवी और पालिका के सभासद के पति निशिकांत संगल ने फीता काटकर किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सभी बूथों पर सात हजार 767 लोगों को सतर्कता डोज लगी है। जिले में सात लाख 20 हजार 212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 89 हजार 500 लोगों को सतर्कता डोज लग चुकी है। ये अब तक लक्ष्य के मुकाबले 12.4 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज लगने छह माह बाद सतर्कता डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed