फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   75 students put up project stalls

75 विद्यार्थियों ने लगाए प्रोजेक्ट के स्टाल

Tue, 11 Jan 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
75 students put up project stalls
शामली झिंझाना रोड स्थित एसएन देव पब्लिक स्कूल में सम्मानित छात्र-छात्राएं- - फोटो : SHAMLI
75 विद्यार्थियों ने लगाए प्रोजेक्ट के स्टाल
विज्ञापन

शामली। डॉ. एसएन देव कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिक्का में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में कॉलेज के 75 विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के स्टाल लगाए। सभी विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट को सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया।
सोमवार को संस्थान के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यशाला में दर्द का बाम, दर्द की वटी, नीम वटी, लिप बाम, हेयर ऑयल, फेस जैल, हेयर जैल, दर्द का तेल, एंटी फंगल क्रीम, विभिन्न प्रकार की धूपबत्ती, फेसपैक पाउडर, खांसी व नजले की दवा, पथरी की दवा, हाथ धोने के केमिकल, कब्ज व गैस का चूर्ण, टेबलेट बनाना आदि के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा रक्त जांच, ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, मशीनों से बॉलमिल, हॉट एयर ओवन, आटोक्लेव, टेबलेट बनाने की मशीन, फाबिलिटी मशीन, कैप्सूल भरने की मशीन आदि का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में आर्यन कुमार, नीरज कुमार, सालिक मलिक, आशुतोष गिल व ज्योति सरोहा प्रथम स्थान पर रहे। आसिफ, तनु कुमारी, नेहा, चंदा रानी व आयुष नामदेव दूसरे स्थान पर रहे। मोनिका, दीक्षित सैनी, सौरभ शर्मा, सागर बालियान तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर संस्थान के उप चेयरमैन यश लाटियान, मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष चंद्र, प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद गुप्ता, लोकेंद्र राणा, अमित कुमार, अक्षय वर्मा, सिंधु गोयल, कनिका कंसल, ट्विंकल, प्रिया सरोहा, गौरव शर्मा, विकास खोखर, अनुज शर्मा, अनुराग मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed