फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   75-hour dharna of Bhakiyu started in protest against Lakhimpur Kheri case

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में कलक्ट्रेट में भाकियू का 75 घंटे का धरना शुरू

Thu, 18 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
75-hour dharna of Bhakiyu started in protest against Lakhimpur Kheri case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। लखीमपुर खीरी कांड के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का 75 घंटे का धरना प्रदर्शन कलक्ट्रेट शामली में बृहस्पतिवार शाम से शुरू हो गया है।

भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि किसान कलक्ट्रेट में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उपवास रखेंगे। कलक्ट्रेट में व्रत का पारायण करेंगे। बृहस्पतिवार की शाम में भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में 75 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी की बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही जेल में बंद किसानों की रिहाई की आवाज भी बुलंद की। इस मौके पर धरने में गय्यूर अली, मुनव्वर चौहान, सुरेशचंद सैनी, राजेंद्र पंवार, देवराज पहलवान, सचिन खोड़समा, शोकेंद्र सिंह, गुड्डू बनत, योगेंद्र सिह पंवार, चरण सिंह ठेकेदार, डॉ. उदयवीर सिंह, राजेश प्रधान, नबाव कैराना, ब्रह्मपाल नाला, रणपाल सिंह आर्य, विनय राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed