{"_id":"92cb627e29533cc1eeb52bd96888873f","slug":"74-85-voting-in-thanabvn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन में 74.85% वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाभवन में 74.85% वोटिंग
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन/शामली। थानाभवन ब्लाक में प्रथम चरण का चुनाव छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते पूरे ब्लाक में 74.85 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान बंतीखेड़ा व जलालाबाद देहात में फर्जी वोटिंग को लेकर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसके अलावा चार संवेदनशील गांवों में ड्रोन से निगरानी की गई।
शनिवार को थानाभवन ब्लाक के पचास ग्राम प्रधानों व 666 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए प्रथम चरण का चुनाव हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही वोटरों में उत्साह बना रहा। पूरे ब्लाक में मतदान के लिए 258 बूथ बनाये गये थे, जिसके लिए क्षेत्र को चार जोन में बांटकर 26 जोनल मजिस्ट्रेट लगाये गये थे।
पूरे ब्लाक में चुनाव लगभग शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर आईटीबीपी के जवान समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि कुछ जगहों पर आईडी न होने के चलते पुलिसकर्मियों ने वोट नहीं डालने दिए।
विज्ञापन
गांव बंतीखेड़ा, भैसानी, सोंता आदि गांवों में दर्जनों लोगों को आईडी न होने के कारण लौटाया गया। इस दौरान बंतीखेड़ा में पंचायत घर व जलालाबाद देहात के गुरुनानक कन्या इंटर कालेज में दोपहर बाद चार बजे फर्जी वोटिंग का प्रयास किया, जिसके चलते हंगामा भी हुआ। पुलिस लाठी फटकार कर स्थिति को काबू किया। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए डीएम ओपी वर्मा व एसपी विजय भूषण निरीक्षण करते रहे।
प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में निगरानी के लिए गांव सोंटा रसूलपुर, भैसानी इस्लामपुर, बंतीखेड़ा व जलालबाद देहात में बूथों पर ड्रोन से निगरानी की गई। गांव मनट में पहुंचे डीएम व एसएसपी ने बताया क्षेत्र के 53 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील थे, जिन पर बारी-बारी कोई न कोई अधिकारी दौरा करता रहा।