{"_id":"6084655e8ebc3ebd045caea0","slug":"72-private-buses-were-acquired-for-election-shamli-news-mrt5358915177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना से 243 पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना से 243 पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना
विज्ञापन
चुनाव के लिए 72 प्राइवेट बसों का किया गया अधिग्रहण
कैराना। जिले में सोमवार को होने वाले कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गईं हैं। रविवार को पब्लिक इंटर कॉलेज से 243 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 72 बसों की व्यवस्था की गई है।
कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 90 मतदान केंद्रों पर 243 बूथों पर सोमवार को मतदान होगा। शनिवार को 608 मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पब्लिक इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। साथ ही पब्लिक इंटर कॉलेज में बड़े टेंट भी लगाए गए, जिनके नीचे बैठकर पोलिंग पार्टियां अपनी मतपेटियों व बैलेट पेपर लेने के बाद बसों से अपने मतदान केंद्रों पर जाएंगी। परिवहन विभाग ने 72 प्राइवेट सवारी बसों व स्कूली बसों को अधिग्रहण करके पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने जगदीश प्रसाद महाविद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर खड़ी करा ली हैं। रिटर्निंग आफिसर विकास कुमार ने बताया कि सोमवार को कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदाताओं को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चार-चार बैलेट पेपर दिए जाएंगे। रविवार को पब्लिक इंटर कॉलेज से सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।