{"_id":"5c34dbcfbdec2256ac503551","slug":"71546968015-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना से वंचित 41 गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना से वंचित 41 गांव के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजीव शर्मा
शामली। आयुष्मान भारत योजना से एक तरफ जहां गरीब लोगों को निशुल्क उपचार देने के दावे सरकार कर रही है, वहीं जिले के 41 गांवों के पात्र लोग इससे वंचित है। योजना के पोर्टल पर इन गांवों में लाभार्थियों की संख्या शून्य है। योजना से जुड़े अधिकारी संभावना जता रहे है कि लाभार्थियों के चयन में कहीं न कहीं चूक हुई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना से जिन परिवारों को लाभ मिला है, वे इस योजना की सराहना कर रहे है। मगर, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले के 41 गांव ऐसे है, जिनमें अभी तक आयुष्मान योजना का कोई लाभार्थी परिवार सूची में शामिल नहीं है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में थानाभवन ब्लाक के दो, कैराना ब्लाक के सात, कांधला ब्लाक के 19 और ऊन ब्लाक 13 गांव शामिल है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि लाभार्थियों के चयन में कहीं न कहीं चूक हुई है। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी में जुटा है, ताकि इन गांवों में रहने वाले गरीबों को भी सरकार की इस योजना का लाभ मिल सके।
इन गांवों में लाभार्थियों की संख्या शून्य
शामली। आयुष्मान भारत योजना के पोर्टल पर जिन 41 गांवों में लाभार्थी परिवारों की संख्या शून्य है, उनमें थानाभवन ब्लाक के ख्यावड़ी और मुल्लापुर हैं। कैराना ब्लाक में बसेड़ा ऑलवाइवल, नंगलाराई नॉन अहतमाली, पिहर माजरा, गढ़ शायस्तपुर, सहपत अहतमाली साबिक और सहपत अहतमाली हाल, कांधला ब्लाक के चेकडंबा खेड़ी, बामनौली, डूंडाखेड़ा बांगर, डूंडाखेड़ा खादर, कासिमपुर खादर, फोकेरपुर, इस्सोपुर बसी, लोहारीपुर, शाहपुर, भारसी, भनेड़ा, डांगरौल, हुरमजपुर, कनियान, ख्वासपुर उर्फ मखमूलपुर, नाला, सल्फा, सुन्ना, ताहिरपुर भभीसा, ऊन ब्लाक के चौसाना कदीम, चौसाना जदीद, पाती पांथुपुरा, चुंधियारी, इस्सा माजरा, बझेड़ी, फतेहपुर, जलालपुर, झिंझाना देहात, मंगलौरा अहतमाली कदीम, मंगलौरा अहतमाल जदीद, कमालपुर और मंगलौरा अहतमाल हाल शामिल हैं।
विज्ञापन
पोर्टल पर जिले के दस गांव गायब
शामली। इन 41 गांवों में शामिल कांधला ब्लाक के दस गांव ऐसे है जो आयुष्मान भारत योजना के पोर्टल से ही गायब है, जबकि ये गांव जिले में शामिल हो चुके हैं। इन गांवों में भारसी, भनेड़ा, डांगरौल, हुरमजपुर, कनियान, ख्वासपुर उर्फ मखमूलपुर, नाला, सल्फा, सुन्ना और ताहिरपुर भभीसा है।
आयुष्मान भारत योजना के पोर्टल पर जिले के 41 गांवों में लाभार्थी परिवारों की संख्या शून्य है। इन गांवों में 10 गांव पोर्टल पर नहीं है। इस संबंध में डीएम के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि इन गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। - डाक्टर सुशील कुमार, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी आयुष्मान।