फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विधि विधान से पूजन, गणपति विराजमान

विधि विधान से पूजन, गणपति विराजमान

Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
विधि विधान से पूजन, गणपति विराजमान
कैराना। क्षेत्र में चार दिन तक चलने वाले श्रीगणेश महोत्सव के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को मोहल्ला गुंबद में सुबह आठ बजे श्रीगणेश की पूजा वंदना की गई। वहीं, शाम सात बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में श्री गणेश महोत्सव के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को मोहल्ला गुंबद में पंडित राजीव शर्मा द्वारा पूजन किया गया। बाद में श्री गणेश जी की आरती की गई। भजन संध्या में ऋषिकेश से आईं करुणा दीदी द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। वहीं, शुक्रवार को रात में सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर से श्रद्धालु पदयात्रा द्वारा मां की ज्योति लाकर अखंड ज्योति जलाएंगे। वहीं, 31 वां मां भगवती विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। रविवार को शोभायात्रा के पश्चात ढोल बाजो के साथ शामली स्थित नहर पर श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed