{"_id":"5b8ed2b3867a554847795e1d","slug":"71536086707-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन था हादसे में मरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन था हादसे में मरा युवक
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव की पहचान हुई
शामली। शहर में बुढ़ाना रोड पर अज्ञात वाहन से कुचलने के कारण मरने वाला युवक कस्बा ऊन निवासी सचिन चौधरी था। वह काफी समय से चंडीगढ़ में एक दवा कंपनी में नौकरी कर रहा था। हादसे के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया। सोमवार रात करीब नौ बजे शामली में बुढ़ाना रोड पर अज्ञात वाहन से कुचलने के कारण उसकी मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया था। उसकी जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन भी शामली कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सचिन काफी समय से चंडीगढ़ स्थित एक दवा कंपनी में नौकरी कर रहा था। सोमवार को ही वह शामली पहुंचा था और हादसे में मौत हो गई। सचिन की मौत से उसके परिचित भी गम में डूब गए। मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने पर उसका शव लेकर परिजन ऊन चले गए। वहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।