फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बारिश तो आई, पर चली गई बिजली

बारिश तो आई, पर चली गई बिजली

Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बारिश तो आई, पर चली गई बिजली
शामली। कई दिन से भीषण गर्मी और मौसम में घुली उमस से शुक्रवार को बरसात होने पर छुटकारा मिल गया, लेकिन जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप होने पर नई परेशानी पैदा हो गई। लोगों के घरों और दुकानों में लगे बैटरी इंवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घटा छायी हुई थी। दोपहर होते होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 15 मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दो बजे तेज बारिश शुरु हुई और शाम तक होती रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरसात के कारण मौसम का मिजाज कुछ ठंडा हुआ, क्योंकि बीते कई दिन से मौसम गरम था और उमस भी बनी हुई थी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पीके सिंह ने बताया कि शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। आसमान में घटा छायी रहेगी और बरसात होगी।
विज्ञापन


पटरी से उतर गई बिजली आपूर्ति
शुक्रवार दोपहर में बरसात शुरू होने के बाद ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शामली जिला मुख्यालय के साथ ही कैराना, कांधला, झिंझाना, थानाभवन, जलालाबाद कस्बों के साथ ही और देहात क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब दो बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जो रात नौ बजे तक भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि 33 हजार की हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों को लगाकर फाल्ट दूर कराया जा रहा है। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी कई स्थानों पर विद्युत लाइन में फाल्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इलाकों में जलभराव भी हुआ
बरसात के कारण शुक्रवार को शहर के कुछ इलाकों में जलभराव के कारण समस्या भी सामने आ गई। शहर के मोहल्ला कलंदरशाह सहित कई मोहल्ले की गलियों में जलभराव हुआ, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई दिन से भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार को जब बरसात हुई, तो युवाओ और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। बच्चों ने अपने मकानों की छतों पर बरसात में भीगकर लुत्फ लिया, तो घर के बाहर गलियों में भी बच्चों ने खूब आनंद लिया। वहीं, बरसात होने पर बाजारों में पकौड़ी, चाट-टिक्की और अन्य व्यंजनों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed