{"_id":"5b47a9204f1c1b92468b62d5","slug":"71531423008-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज गुलजार का भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर जोहड़ी के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाज गुलजार का भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर जोहड़ी के लिए चयन
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
निशानेबाज गुलजार का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर जोहड़ी में छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। चयन होने से परिजनों और क्लब पर खुशी की लहर है
शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु गुलजार पुत्र रियासत निवासी कसेरवा खुर्द का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर जोहड़ी जनपद बागपत के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ है। क्लब अध्यक्ष मुकेश ने बताया कि चयनित निशानेबाज कई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में एयर पिस्टल वर्ग में पदक जीत चुका है। अब खिलाड़ी को छात्रवृत्ति और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उन्होंने चयनित निशानेबाज का क्लब पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान तपन मलिक, हिमांशु, प्रशांत, पारस, रोहित आदि मौजूद रहे।