{"_id":"5b3a71594f1c1b48578b45cf","slug":"71530556761-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विवेक प्रेमी का प्रचारक केंद्र बना गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विवेक प्रेमी का प्रचारक केंद्र बना गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अब विवेक प्रेमी गाजियाबाद के प्रचारक बने
शामली। विश्व हिंदू परिषद की मेरठ में पिछले तीन तक बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न परिवर्तन किए गए।
विश्व हिंदू परिषद की मेरठ में 30 जून से एक जुलाई तक बैठक हुई। बैठक में कई बदलाव किए गए। शामली जिले से सामान्य कार्यकर्ता की भांति कार्य शुरू कर नगर, जिला व प्रदेश स्तर के दायित्वों पर रहकर बजरंग दल की जड़े मजबूत करने वाले बजरंग दल के मेरठ प्रांत विद्यार्थी प्रमुख विवेक प्रेमी को गाजियाबाद का प्रचारक बना दिया। अब वह संगठन में पूर्णकालिक की हैसियत से प्रचारक की भांति कार्य करेंगे। गाजियाबाद व नोएडा में संगठन को मजबूती देने के लिए गाजियाबाद में उनका केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही अब तक शामली जिले के सहमंत्री रहे सन्नी शर्मा को जिला मंत्री, विनोद राणा को जिला धर्म प्रसार प्रमुख, शिवानी को जिला संयोजिका, जानकी को जिला सह संयोजिका नियुक्त किया गया। पूर्ण कालिक के रूप में रह रहे अरविंद के दायित्व में उन्नति कर प्रांत सत्संग प्रमुख बना दिया। अब अरविंद का केंद्र बिजनौर कार्यालय रहेगा। शामली नगर विस्तारक के रुप में ललित शर्मा कार्य करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं के नियुक्ति पर पदाधिकारियों ने शामली पहुंचने पर बधाई दी।