फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिला जज न्यायालय, आवासीय भवनों की चार दिवारी निर्माण की 4 करोड़

जिला जज न्यायालय, आवासीय भवनों की चार दिवारी निर्माण की 4 करोड़

Sun, 24 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला जज न्यायालय, आवासीय भवनों की चार दिवारी  निर्माण की 4 करोड़
शामली। जिला जज न्यायालय-कार्यालय व आवासीय भवनों के लिए आरक्षित भूमि की बाउंड्री के लिए चार करोड़ 83 लाख 86 हजार की धनराशि स्वीकृत हो गई है। शासन की वित्त विभाग से धनराशि शीघ्र ही निर्माण एजेंसी को मिल जाने की संभावना है। निर्माण एजेेंसी के अधिकारियों के मुताबिक समूचे प्रदेश में जिला जज न्यायालय कार्यालय व आवासीय भवनों का मानक शासन द्वारा तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर गोहरनी गांव के जंगल में जिला प्रशासन द्वारा जिला जज न्यायालय कार्यालय और आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 49.851 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। इस भूमि का इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासकीय जज कई बार शामली आकर स्थलीय निरीक्षण करके इलाहाबाद उच्च न्यायालय को अपनी रिपोर्ट दे चुके हैं। शामली की जिला जज न्यायालय-कार्यालय व आवासीय भवनों के निर्माण के लिए जल निगम की सीएनडीएस यूनिट 28 को कार्यदाई संस्था गाजियाबाद को जिम्मेदारी दी गई है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल गत पांच मार्च 2018 को शामली जिला जज न्यायालय-कार्यालय व आवासीय भूमि की चारदीवारी निर्माण के लिए चार करोड़ 83 लाख 86 हजार की स्वीकृति करके शासन को भेज चुके हैं। अभी हाल में शासन द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय रजिस्ट्रार द्वारा शामली की जिला जज न्यायालय-कार्यालय व आवासीय भूमि की बाउंड्री के लिए धनराशि स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद की जल निगम की कार्यदाई संस्था सीएनडीएस यूनिट 28 के परियोजना प्रबंधक वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि शामली की जिला जज न्यायालय-कार्यालय व आवासीय भूमि पर चारदीवारी निर्माण के लिए चार करोड़ 83 लाख 86 हजार की स्वीकृति का शासन द्वारा शासनादेश जारी हो गया है। शासन की वित्त विभाग से धनराशि शीघ्र उन्हें प्राप्त हो जाएगी। धनराशि प्राप्त होने के बाद जिला जज न्यायालय-कार्यालय व आवासीय भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नवसृजित जनपद शामली समेत प्रदेश के सभी जिलों में जिला जज न्यायालय-कार्यालय व आवासीय भवनों का एक मानक तैयार किया जा रहा है। मानक की रिपोर्ट पर स्वीकृति मिलने के बाद शासन से जिला जज न्यायालय-कार्यालय व आवासीय भवनों की धनराशि जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed