{"_id":"5b1c19e84f1c1b644d8b5bc3","slug":"71528568296-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला खाकी का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला खाकी का अभियान
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
कैराना।
डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसके चलते पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग एक दर्जन डग्गामार जीपों को सीज कर दिया। इससे डग्गामार चालकों और ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
कैराना-पानीपत रूट पर सौ से अधिक डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। इन डग्गामार जीपों से आए दिन नगर में जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है। एसपी देवरंजन वर्मा ने कैराना कोतवाली में दारोगाओं की एक टीम गठित कर डग्गामारी के खिलाफ कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। एसपी के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने नगर में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग एक दर्जन डग्गामार जीपों को सीज कर दिया। दूसरी ओर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें दारोगा शामिल हैं। नगर में अवैध रूप से दौड़ने वाली डग्गामार करीब एक दर्जन जीपों को पहले दिन अभियान के तहत सीज किया गया है।