{"_id":"5b0d9c5a4f1c1b996e8b56b9","slug":"71527618650-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों ने बजाया प्रतिभा का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों ने बजाया प्रतिभा का डंका
Updated Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल में जिले के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। हाईस्कूल में नंदिनी गर्ग ने देश में पहला स्थान प्राप्त क्षेत्र का नाम रोशन किया तो वैैभव गर्ग ने जनपद में द्वितीय स्थान और प्रणव सिंघल तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों और परिजनों ने मेधावी परीक्षार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंगलवार को दोपहर के समय सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित किया गया। पहले रिजल्ट का समय चार बजे का दिया गया था, लेकिन बोर्ड की ओर से दो बजे के बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट जारी होने की सूचना पर सभी स्कूल संचालक आनन फानन में स्कूलों में पहुंचे और रिजल्ट निकालना शुरू किया। इसके बाद सभी ने स्कूलों की टॉपर्स सूची तैयार की गई। इसमें शामली के कैराना रोड स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की नंदिनी गर्ग ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे देश में जनपद का नाम रोशन कर दिया। जनपद में दूसरे स्थान पर बनत रोड स्थित मदरलैंड पब्लिक स्कूल के वैभव गर्ग ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल के प्रणव सिंघल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद कॉलेज संचालकों व प्रधानाचार्यों द्वारा सभी टॉपर्स और उनके परिजनों को फोन कर सूचना दी। टॉपर्स और परिजन खुशी से झूमते हुए मिठाई लेकर स्कूलों में पहुंचे। परीक्षार्थियों ने भी गले मिलकर और हाथ मिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। अच्छा रिजल्ट पाकर सभी परीक्षार्थी खुशी से झूमते उछलते नजर आए। कुछ टॉपर्स कोटा आदि स्थानों पर तैयारी के लिए पहले ही निकल चुके है, जो स्कूल में नहीं पहुंचे। प्रधानाचार्यों ने उनके परिजनों को बुलाकर बधाई दी। इसके बाद परिजनों और शिक्षकों ने टॉपर्स को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।