{"_id":"5b09b0534f1c1baa6e8b4cad","slug":"71527361619-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्स ने दमखम के साथ निकाला फ्लेग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्स ने दमखम के साथ निकाला फ्लेग मार्च
Updated Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना/जलालाबाद।
कैराना लोकसभा उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। फोर्स ने शामली, कैराना और जलालाबाद में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए फ्लैग मार्च किया।
शामली कोतवाली जेएस कालरा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया और लोगों से बात की। कैराना में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने कैराना लोकसभा उपचुनाव के दृष्टिगत बीएसएफ के जवानों के साथ क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांवों बुच्चाखेड़ी, जहानपुरा, भूरा, तितरवाड़ा, मलकपुर, अकबरपुर सुन्हेटी, पावटीकलां आदि में फ्लैग मार्च किया। कहा कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। वोटर निर्भीकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वहीं, जलालाबाद क्षेत्र में एसएचओ भवन कृष्ण कुमार, सीओ भवन अरविंद कुमार चौहान, उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी, पीएससी कमांडर, सूबेदार आदि के साथ भारी पुलिस बल अस्त्र-शस्त्रों सेे लैस होकर कस्बे के नया बस स्टेंड, हरिनगर, मेन बाजार, पाल मार्केट, बंबा चौक, भाईजान चौक, कटहरा चौक, नीलगरान, रामनगर, दुर्गा देवी मंदिर, मोती बाजार, कुरैशी चौक, इंद्रागेट, रोडवेज बस स्टेंड से होते हुए पुलिस चौकी तक मार्च किया। इसके अलावा क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी, कादरगढ, इरशादपुर, नांगल, मारुखेडी, भैसानी इस्लामपुर, होते हुए थाना थानाभवन पहुंचे ।