{"_id":"5b0467ac4f1c1be9408b726f","slug":"71527015340-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलोटेक्निक की दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलोटेक्निक की दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया उपचार
Updated Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो छात्राओं की सेहत बिगड़ी
शामली। महिला पालीटेक्निक की दो छात्राओं की सोमवार की रात तबीयत खराब हो गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सामान्य होने पर स्टाफ दोनों को कॉलेज ले गए। नगर के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में स्थित महिला पालीटेक्निक कॉलेज की छात्रा अस्मिता और तन्नू की हालत खराब हो गई। दोनों को रात सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि दोनों छात्राओं के पेट में दर्द था, जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात दोनों का उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन अस्मिता की तबियत ठीक नहीं हुई, जिसके चलते उसको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह अस्मिता के परिजन पहुंचे और उसको दोबारा सरकारी अस्पताल में ले आए। प्रधानाचार्य नवीन कुमार का कहना है कि सोमवार रात दो छात्राओं की तबियत खराब हो गई थी, जिनको अस्पताल ले जा गया। उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।