{"_id":"5ac671d04f1c1bce618b59c4","slug":"71522954704-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को करारा जवाब देगा कश्यप समाज - सुधाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को करारा जवाब देगा कश्यप समाज - सुधाकर
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। कश्यप निषाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महर्षि कश्यप जयंती पर अवकाश रद्द करके अपनी खराब मानसिकता का परिचय दिया है। कश्यप समाज कैराना लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब देगा।
बृहस्पतिवार को कांधला क्षेत्र के गांव डुन्डूखेड़ा में कश्यप चौपाल पर महर्षि कश्यप जंयती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर महर्षि कश्यप का स्मरण किया। मुख्य अतिथि कश्यप निषाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि समाज का इतिहास बहुत पुराना और गौरवान्वित करने वाला है। हमें अपनी जाति और महापुरुषों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि बिना नेतृत्व एवं संगठन के समाज की तरक्की नहीं हो पाएगी। समाज के लोगों को अपनी ताकत पहचानकर एक दिशा में चलना होगा है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महर्षि कश्यप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश लागू कर समाज को सम्मान दिया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने अवकाश को रद्द करके अपनी खराब मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस गलत नीति को लेकर कश्यप समाज में रोष है। जिसका जवाब कश्यप, निषाद, मल्लाह, कहार समाज के लोगों ने गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में भाजपा को हराकर दे दिया है। कैराना लोकसभा के उपचुनाव में भी भाजपा को जवाब दिया जाएगा। कार्यक्रम में संतलाल, रामजीलाल, कदारा कश्यप, जयभगवान, डॉक्टर योगेन्द्र, हरपाल सितारा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान में भी महर्षि कश्यप की जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अमित कश्यप, रोहताश, प्रदीप, विशाल, राकेश, संजू आदि मौजूद रहे।