{"_id":"5aa4237a4f1c1ba6758b4ac8","slug":"71520706426-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं व सरसो के बीज के पौधे रहे आर्कषण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं व सरसो के बीज के पौधे रहे आर्कषण का केंद्र
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं व सरसों के बीज के पौधे रहे आकर्षण का केंद्र
शामली। तीन दिवसीय किसान मेले में गेहूं की बीज के श्रीराम सुपर 272, 252, 303 हाइब्रिड सरसों का बीज 1666 के पौधे आकर्षण के केंद्र रहे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की ओर से एलईडी, मसाले ,पर्दे व लोवर खादी विभाग की ओर कुर्ते की प्रदर्शनी लगाई गई। गेहूं काटने वाली मशीन कल्टीवेटर, गन्ने की जुताई के लिए उपकरण की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहा। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि मेला 13 मार्च को समापन किया जाएगा। रागिनी गायक घनश्याम प्रेमी द्वारा रागिनी व स्वागत गीत प्रस्तुत करके किसानों का मनोरंजन किया गया। इस मौके पर ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती, जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरि शंकर, शामली मंडी के सचिव विश्वेंद्र कुमार मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेेश सचिव मुंशाद अली चौहान ने आरोप लगाया कि किसान मेले में अव्यवस्था का बोलबाला रहा है। किसानों के लिए भोजन की उपयुक्त व्यवस्था नहीं होने से भटकते रहे। किसानों को फसलों के संबंध मे बुकलेट उपलब्ध नहीं कराई गई। अपेक्षा से कम किसान आ पाए हैं।