फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राजस्थान की घटना को लेकर डाक्टरों ने काली पट्टी बांध किया कार्य

राजस्थान की घटना को लेकर डाक्टरों ने काली पट्टी बांध किया कार्य

Thu, 21 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान की घटना को लेकर डाक्टरों ने काली पट्टी बांध किया कार्य
शामली। राजस्थान में पुलिस द्वारा डाक्टरों के साथ किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में सीएचसी में डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। राजस्थान में सरकारी डाक्टरों के साथ ही प्राइवेट डाक्टरों का सरकार की वादाखिलाफी और दमनकारी नीति और चिकित्सकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने को लेकर आंदोलन चल रहा है। सरकार के आश्वासन पर सभी डाक्टर अपने कार्यों पर लौट गए थे। मांग न पूरी होने पर डाक्टरों ने फिर से 18 दिसंबर से आंदोलन करने के लिए कहा था। मगर, सरकार ने आंदोलन से पहले ही सभी डाक्टरों के घर छापामारी करते हुए दरवाजे तोड़कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। चिकित्सकों के घर पर ना मिलने पर पुलिस परिजनों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। जिसके विरोध में बृहस्पतिवार को शामली सीएचसी पर सभी डाक्टरों ने काला दिवस मनाया। वहीं यूपी प्रोवेंशियल मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले सभी ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए राजस्थान सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया। इस दौरान डाक्टर जगमोहन, डाक्टर राम निवास, डाक्टर दीपक, डाक्टर अनुपम सक्सेना, डाक्टर रमेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed