{"_id":"5a316caf4f1c1b59678c1ee2","slug":"71513188527-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण पर न जाने से काटा चार दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण पर न जाने से काटा चार दिन का वेतन
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राज्य स्तर पर आयोजित मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के लिए जनपद के चार उच्च प्राथमिक स्कूलों से चार शिक्षिकाओं के नाम नामित किए थे। किसी भी शिक्षिका के लखनऊ में होने वाले प्रशिक्षण में न पहुंचने के कारण बीएसए ने सभी शिक्षिकाओं का चार दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के लिए संचार एवं जीवन कौशल संबंधी प्रशिक्षण 12 से 15 दिसंबर के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ कॉपरेटिव रिंग रोड लखनऊ में आयोजित होना था। राज्य परियोजना कार्यालय के भेजे गए पत्र के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण ने प्रशिक्षण के लिए जनपद के चार उच्च प्राथमिक स्कूलों से चार शिक्षिकाओं को नामित करते हुए निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण गृहण करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते चारो शिक्षिकाओं में से किसी के भी न पहुंचने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा शासकीय कार्यों को गंभीरता से न लेकर लापरवाही बरतने के कारण सभी शिक्षिकाओं का चार दिन का वेतन काटने का बीएसए चंद्रशेखर ने निर्देश दिए। वहीं सभी शिक्षिकाओं को फिर से 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक अगले चरण के प्रशिक्षण के लिए लखनऊ जाने के निर्देश दिए हैं।
वेतन कटने वाली शिक्षिकाओं के नाम
1. रेनू चौहान कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत
2. इंदू चौधरी कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत
3. प्रविंद गौतम उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंटो
4. चंचल शर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा जट