फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   थाली बजाकर आंगनबाड़ियों ने किया विरोध प्रदर्शन

थाली बजाकर आंगनबाड़ियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 04 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
थाली बजाकर आंगनबाड़ियों ने किया विरोध प्रदर्शन
थाली बजाकर आंगनबाड़ियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीपीओ कार्यालय के बाहर मैदान में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार को पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट पर पहुंचेगी। 13 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगी।

सोमवार को शहर के रेलपार मोहल्ले में स्थित डीपीओ कार्यालय के बाहर मैदान में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना प्रदर्शन 43वें दिन जारी रहा। संघ की जिलाध्यक्ष राकेश देवी ने बताया कि 69 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पिछले 18 माह से मानदेय नही दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी साजिद अंसारी धरनास्थल पर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरनास्थल से कलक्ट्रेट पैदल मार्च निकालकर पहुंचेगी। डीएम के नाम 13 सूत्री मांगो का ज्ञापन देंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी साजिद अंसारी ने बताया कि जिले के थानाभवन ब्लाक को छोड़कर शामली- कैराना, कांधला, ऊन ब्लाक में आंगनबाड़ियों द्वारा बेमियादी हड़ताल के कारण से पुष्टाहार नहीं उठाया जा रहा है। कैराना-ऊन व थानाभवन धरनास्थल पर पहुंचकर आंगनबाड़ियों को समझाया जा रहा है। पुष्टाहार न उठाए जाने के संबंध में निदेशालय से विभाग का जवाब तलब किया गया था, जिसका निदेशालय को जवाब चला गया है। 69 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय शासन स्तर से कुछ गड़बड़ी के कारण रोका गया था। जल्द ही शासन स्तर से एरियर की धनराशि जिला स्तर पर प्राप्त होजाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed