फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल 11 सितंबर को आएगी

प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल 11 सितंबर को आएगी

Fri, 08 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल 11 सितंबर को आएगी
11 सितंबर को बंटेंगे ऋण माफी के प्रमाण पत्र
विज्ञापन

शामली। लघु एवं सीमांत किसानों को प्रथम चरण में फसली ऋण माफी के प्रमाण पत्र 11 सितंबर को वितरित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा एवं जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगी। उनका कार्यक्रम तय होने पर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

ऋण माफी योजना के तहत जनपद के करीब 58 हजार कृषकों को चिह्नित किया गया, जिन्हें ऋण माफी के प्रमाण पत्र दिए जाने हैं। उसके लिए कृषकों के बैंक खाते आधार से जोड़ने का कार्य चल रहा है। प्रथम चरण में जनपद के 7,454 किसानो को फसली ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाने हैं। प्रमाण पत्र वितरण समारोह भैसवाल रोड़ कृषि मंडी स्थल किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुुर सिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल का शामली आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है, जिसके चलते 11 सितंबर को फसली ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के लिए किसानों की सूची का सत्यापन और आधार फीडिंग कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed