{"_id":"59b040874f1c1bfe7f8b4739","slug":"71504723079-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषित पानी से फैल रही है जानलेवा बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषित पानी से फैल रही है जानलेवा बीमारियां
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सरशादीलाल समूह की शामली चीनी मिल का हानिकारक केमिकल युक्त गंदा पानी शहर के मोहल्ला दयानंद नगर की आबादी के बीच तालाब में भरा हुआ है। गंदे और प्रदूषित पानी से मोहल्लेवासी परेशान हैं। लोग कैंसर, सांस, टीबी आदि बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं।
बुधवार को शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी संदीप मलिक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम इंद्रविक्रम सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन, मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली को एक शिकायती भेजकर अवगत कराया कि सरशादी लाल शुगर मिल का हानिकारक केमिकल युक्त गंदा पानी निकलता है। उसे इकट्ठा करने के लिए मोहल्ले में एक तालाब बनाया हुआ है। केमिकलयुक्त गंदा पानी जमीन के अंदर पहुंचना शुरू हो गया है। जिससे कैंसर, सांस, टीबी आदि बीमारियां फैल रही है। पानी की दुर्गंध से लोग परेशान हैं। मोहल्ले के तेजबीर सिंह, वेदपाल सिंह की कैंसर से मृत्यु हो गई है। मदन की पत्नी भी कैंसर से परेशान है। कॉलोनी के दर्जनों लोग सांस की बीमारी से पीड़ित है। नागरिकों ने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।