{"_id":"59a076164f1c1bcc4c8b4806","slug":"71503688214-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माध्यमिक स्कूलों में 31 अगस्त तक ले सकते है दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब माध्यमिक स्कूलों में 31 अगस्त तक ले सकते है दाखिला
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
शामली।
माध्यमिक स्कूल अब 31 अगस्त तक छात्र-छात्राओं का दाखिला कर सकते है। सभी स्कूल कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए है।
इस बार माध्यमिक स्कूलों का सत्र एक जुलाई से प्रारंभ हुआ था। स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया 31 जुलाई तक समाप्त करने के निर्देश दिए गए थे। दाखिले की समय सीमा खत्म होने के बाद भी काफी छात्र-छात्राओं के प्रवेश अटक गए थे। कुछ विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन तो कर दिया था, लेकिन समय पर शुल्क जमा नहीं कर पाए। वहीं, काफी छात्र-छात्राएं ऐसे भी थे जो दूर दराज के क्षेत्रों में रहने के कारण समय पर दाखिला नहीं ले सकें। जबकि कुछ स्कूलों में आवेदन की संख्या ज्यादा होने से दाखिला प्रक्रिया खत्म नहीं हो पाई थी। छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रधानाचार्य की शिकायतों के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने सभी स्कूूलों को 31 अगस्त तक हर हाल में दाखिला प्रक्रिया खत्म करने के निर्देश जारी किए है। उन्होंने दाखिले से वंचित सभी छात्र छात्राओं से कहा कि उनके पास दाखिले का यह अंतिम मौका है। विद्यार्थी उस स्कूल में ही दाखिला ले सकता है जिसमें खाली सीटें बची हुई। स्कूल प्रधानाचार्य की संस्तुति के बाद ही दाखिला मान्य होगा।