फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली में हुई 62 एमएम बारिश- मौसम हुआ ठंडा

शामली में हुई 62 एमएम बारिश- मौसम हुआ ठंडा

Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली में हुई 62 एमएम बारिश- मौसम हुआ ठंडा
शामली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कई घंटे तक हुई बारिश से लोगों को आखिरकार गरमी से राहत मिल ही गई। वहीं, दूसरी तरफ बारिश से कई जगह जलभराव होने के कारण परेशानी हुई। थोड़ी देर के लिए धूप निकली, दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा रहा।
रविवार को भीषण गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दिन का तापमान 31 न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा ने चलने से शाम को आकाश में बादल छा गए। मध्यरात्रि के बाद मौसम में बदलाव हुआ और सोमवार सुबह तीन बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह छह बजे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश से शहर के ब्लाक रोड, माजरा रोड, गोशाला रोड, बड़ियाल, टंकी रोड, नेहरू रोड, कबाड़ी बाजार, मिल रोड लालसिंह मार्केट में जलभराव से लोग परेशान रहे। 10 बजे के बाद दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकली। दोपहर बाद से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्वी यमुना नहर के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार को 62 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बारिश से गन्ना, धान, ज्वार आदि फसलों के लिए लाभदायक है। मंगलवार को भी आकाश में बादल रहेंगे और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed