फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पांच बिंदुओं पर एडी हैल्थ ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

पांच बिंदुओं पर एडी हैल्थ ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पांच बिंदुओं पर एडी हैल्थ ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
कांवड़ियों की सेहत पर नजर रखना कर्तव्य
विज्ञापन

शामली। सहायक निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर मधु सक्सेना ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने एसीएमओ को कार्य में प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए। सहायक निदेशक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और गंभीरता बढ़ जाती है। किसी भी सूरत में कांवड़ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के सेहत पर नजर रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस कार्य में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद, उन्होंने पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को कहा कि पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य पूरा किया जाएं। कोई भी बच्चा इस अभियान में पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उसके बाद उन्होंने सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की समीक्षा की। कहा कि ओआरएस कार्नर पर लोगों को ओआरएस के निशुल्क पैकेट वितरित किए जाएं। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा की समीक्षा की तो उसमें परिवार नियोजन की स्थिति खराब मिली। इस दौरान उन्होंने एसीएमओ को निर्देश दिए कि रात में सीएचसी और पीएचसी का समय-समय पर औचक निरीक्षण करें, ताकि सीएचसी और पीएचसी पर बरती जा रही लापरवाही दूर की जा सकें। बैठक में एसीएमओ डाक्टर नेतराम तथा एसीएमओ डाक्टर सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed