फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   71 cases of liquor brought from Haryana caught

हरियाणा से लाई गई 71 पेटी शराब पकड़ी

Sun, 04 Apr 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
71 cases of liquor brought from Haryana caught
हरियाणा से लाई गई 71 पेटी शराब पकड़ी
विज्ञापन

शामली। झिंझाना पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही लगभग 71 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शुक्रवार रात झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम चौतरा से 44 पेटी अवैध देशी शराब, एक पेटी अपमिश्रित शराब, 40 लीटर रेक्टीफाइड, 800 ग्राम यूरिया एवं तस्करी में प्रयोग की जा रही गाड़ी बरामद की है। एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम नौशाद निवासी मुंडी गढ़ी थाना घरौंडा जिला करनाल हरियाणा बताया है। जबकि उसका साथी शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव खुरगान निवासी सारिक फरार हो गया।

गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह हरियाणा से शराब खरीदकर सहारनपुर क्षेत्र में बेचने ले जा रहा था। इसके अलावा झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ीवाला चौराहा से 27 पेटी अवैध देशी शराब, एक पेटी अपमिश्रित शराब, 36 लीटर रेक्टीफाइड, 700 ग्राम यूरिया एवं तस्करी में प्रयोग की गई कार बरामद की है। एक तस्कर अजीत सिंह उर्फ जीता गांव चौरा थाना घरौंडा जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। उसका साथी गांव लालूपुरा थाना घरौंडा हरियाणा निवासी विपिन फरार हो गया। दोनों शामली में सप्लाई करने के लिए शराब ला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed