फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   700 training camps will be organized in 100 days campaign

100 दिन के अभियान में लगेंगे 700 प्रशिक्षण कैंप

Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
700 training camps will be organized in 100 days campaign
शामली झिंझाना रोड पर कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज ग? - फोटो : SHAMLI
शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले के संगठन को मजबूत बनाए जाने के लिए प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया। मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे 100 दिन के अभियान में 700 प्रशिक्षण कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें दो लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमएस फार्म में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पार्टी के नए पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण से पराक्रम, विजय सेना महाअभियान शुरू किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर नए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी हर स्तर से तैयारियों में जुटी हुई है। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारियों की भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद शामली जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत अध्यक्ष व सभी कांग्रेस जिला शहर कमेटी प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ ही ब्लाक, न्याय पंचायत, वार्ड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, अन्य मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भी संबोधित किया। मौके पर डॉ. हफीजुरहमान, संजीव मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, आनंद शुक्ला, योगेश शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सत्यम सैनी, श्यामलाल शर्मा, प्रवीण तरार, अयूब जंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed