फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   7 days remand approved, now time to investigation

सात दिन का रिमांड स्वीकृत, अब होगी कड़ी पूछताछ

Fri, 02 Aug 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
7 days remand approved, now time to investigation
कैराना कोतवाली (शामली) में म्यांमार के पकड़े गए छात्रों को पेशी पर ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कस्बा जलालाबाद में पकड़े गए म्यांमार के चारों आरोपी युवकों का कैराना कोर्ट से सात दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत हो गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से रिमांड अवधि शुरू होगी। थानाभवन पुलिस जिला कारागार मुजफ्फरनगर से चारों युवकों को रिमांड पर लाकर पूछताछ शुरू करेगी।
कस्बा जलालाबाद में अवैध रूप से रह रहे म्यांमार निवासी मदरसे के शिक्षक अब्दुल मजीद और तीन भाइयों नोमान, फुरकान और रिजवान को पुलिस ने 28 जुलाई की रात गिरफ्तार किया था। इनकी मदद करने और पुलिस को सूचना न देने पर जलालाबाद के तीन मदरसा संचालकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। म्यांमार निवासी तीनों भाई वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी जलालाबाद में नाम बदलकर रह रहे थे। इनमें दो भाइयों ने पकड़े जाने से करीब 15 दिन पहले बदले हुए नाम से मदरसे में दाखिला भी ले लिया था। साथ ही बदले हुए मुस्लिम नामों से संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय में शरणार्थी का दर्जा पाने के लिए आवेदन कर दिया था। अब्दुल मजीद ने तो जिले में करीब 15 साल से रहते हुए भारतीय दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते आदि खुलवा लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने म्यांमार निवासी चारों युवकों से गहन पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को कैराना कोर्ट में 14 दिन के रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को चारों युवकों को कोर्ट में तलब किया गया। कोर्ट में पुलिस की तरफ से दाखिल रिमांड प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। थानाभवन थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि म्यांमार निवासी चारों युवकों का कोर्ट से सात दिन का रिमांड स्वीकृत हुआ है। रिमांड अवधि तीन अगस्त से नौ अगस्त तक रहेगी। शनिवार सुबह आठ बजे से रिमांड अवधि शुरू होने पर चारों युवकों को जिला कारागार मुजफ्फरनगर से लाकर पूछताछ शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed