{"_id":"5fde47438ebc3e3ba24dac76","slug":"7-53-crores-approved-for-birli-chausana-route-shamli-news-mrt5164356170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ौली-चौसाना मार्ग के लिए 7.53 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ौली-चौसाना मार्ग के लिए 7.53 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
शामली/चौसाना। शासन ने आखिर बिड़ौली-चौसाना सहित अन्य संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए कुल 7.53 करोड़ की कुल स्वीकृति देते हुए दो करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों के मुताबिक इसी माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फरवरी माह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पिछले तीन साल से बिड़ौली-चौसाना मार्ग खस्ताहाल में है। छह माह पूर्व इस मार्ग का लोक निर्माण विभाग ने इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने बिड़ौली-चौसाना मार्ग की सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इस संबंध में गन्ना मंत्री उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर इस मार्ग के लिए इस्टीमेट की धनराशि अवमुक्त कराने का अनुरोध किया गया था।
18 दिसंबर को लोनिवि के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने जिले के लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को बिड़ौली-चौसाना अन्य मार्ग की 6.6 किमी लंबाई की सड़क का कुल 7 करोड़ 53 लाख 37 हजार रुपये की कुल स्वीकृति दी। साथ ही दो करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन
धनराशि स्वीकृति होने पर आभार जताया
शामली। बिड़ौली-चौसाना अन्य संपर्क मार्ग के लिए यमुुना खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। सड़क निर्माण की धनराशि शासन से अवमुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आभार प्रकट किया गया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैैनी, सुरेश सैनी, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।